mahesh singh banner new nn
लातेहार

डीवीसी का 78 वां स्थापना दिवस मनाया गया

DVC's 78th Foundation Day celebrated

लातेहार। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने सात जुलाई को अपना 78 वाँ स्थापना दिवस तुबेद कोल माइन, लातेहार में मनाया. इस मौके पर उप महाप्रबंधक (मैकेनिकल) अलेक्जेन्डर ए कुजूर द्वारा डीवीसी का झंडातोलन किया गया. इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (खनन) मिथिलेश कुमार, उप महाप्रबंधक (खनन) दीपक कुमार, उप महाप्रबंधक (चिकित्सा) डा अलका लाकड़ा, अभिजीत गरई, अरविन्द कुमार, अमित प्रसाद, फैसल नवाज, संजीव कुमार, प्रशांत कुमार एंव अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. मौके पर अलेक्जेन्डर कुजूर द्वारा डीवीसी के स्वर्णिम भविष्य हेतु सभी को मिलजुल कर अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का अह्वाहन किया. आगे कहा कि डीवीसी की स्थापना सात जुलाई 1948 को दामोदर नदी से होने वाली बाढ़ की विभिषिका के रोकथाम के लिए किया गया था. डीवीसी ने कोयला आधारित विद्युत उत्पादन पर भी जोर दिया. आज डीवीसी के चार बड़े बांध न सिर्फ बाढ़ की विभिषिका को रोकते है बल्कि पूर्वी भारत का यह सबसे बड़ा विद्युत उत्पादन करने वाली संस्थान के रूप में स्थापित है. डीवीसी ने सदैव अपने सामाजिक दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वाहन किया है. डीवीसी तुबेद कोल माईंस लातेहार में भी सामाजिक जागरूकता एंव विकास के लिए अनेक कार्य किए है. मिथिलेश कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को इस अवसर पर बधाई दी. डीवीसी के प्रबंधक (मानव संसाधन) रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर तुबेद कोल माइन के कैंप कार्यालय में मधुमेह जागरूकता एंव मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 75 लोगो का मधुमेह जांच किया गया. उन्होंने बताया कि डीवीसी के द्वारा चार जुलाई को तुबेद कोल माइन लातेहार के कैंप कार्यालय में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें डीवीसी के अधिकारी एंव कर्मचारियों ने 53 यूनिट रक्त दान किया था. श्री तिवारी ने बताया कि डीवीसी के द्वारा समय समय पर तुबेद माईंस क्षेत्र के तुबेद, नेवारी, अम्बाझारण, घोवियाझारण, मंगरा एंव डीही गांवो में महिला स्वास्थ्य एंव जागरूकता के कार्यक्रम, वृक्षारोपन, मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, मुफ्त मोतियाविंद की जाॅच एंव ऑपरेशन, ज्ञान प्रकाश मघ्य विद्यालय, लाथ में निशुल्क बेंच डेस्क का वितरण समेत कई सामाजिक दायित्व के कार्य किए जाते रहे हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!