cele n
SS SUPERMART 4 x6
parween
Lat
carnival 1
lps 1
alisha 1
rachna
RPD NEW NEW
mahi
लातेहार

13 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होगें लोकहित अधिकार पार्टी के पूर्व दिग्‍गज नेता

लातेहार। लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में संगठन के कई दिग्‍गज नेता राजद में शामिल होंगे. राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव, झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सह विधायक संजय प्रसाद यादव और राजद बिहार के प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू की उपस्थिति में 13 जुलाई को राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे. श्री प्रसाद ने यह भी बताया कि झारखंड के सभी जिला से उनके  समर्थक राजद में शामिल होने के लिए राजद प्रदेश कार्यालय राॅंची पहुंचगें. लातेहार जिला से उनके अलावा बलराम प्रसाद साहू, हजारीबाग जिला से कुंज बिहारी साव, राम विलास साव, पूर्व मुखिया नन्दलाल साव और रणधीर कुमार साहू, चतरा जिला से संजय कुमार स्नेही, अशोक कुमार डोम, शम्भु प्रजापति और मुरारी साव, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जिला से मनोज गुप्ता, बोकारो जिला से जोधन नायक और संतोष साव, गिरिडीह जिला से भागवत साह, अकलेश्वर प्रसाद साहू, शिव शंकर साहू और तारीक साव, पलामू जिला से अशोक प्रसाद साहू और रामप्रसाद साहू, गढ़वा जिला से प्रदीप गुप्ता और राम भजन गुप्ता, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला से शशिकांत ठाकुर, रांची जिला से हिरालाल साहू और आर्यन कुमार सागर, साहेबगंज जिला से इन्द्रदेव मंडल और सुनील साह, धनबाद जिला से अशोक साव, गोड्डा जिला से जय प्रकाश दास , खूँटी जिला से फागू साहू , सरायकेला जिला से प्रमोद कुमार साहू और सवेन्द्र गोराईं , दुमका जिला से उपेन्द्र मंडल, लोहरदगा जिला से मो. क्यूम अंसारी, रामगढ़ जिला से राजेश प्रसाद, जामताड़ा जिला से धनेश्वर मंडल , सिमडेगा जिला से दिलमोहन साहू , देवघर जिला से रामप्रसाद मंडल के नेतृत्व में भारी संख्या में समर्थक 13 जुलाई रांची में जुटेगें और राजद की सदस्‍यता ग्रहण करेगें.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button