लातेहार। पवित्र श्रावण माह में कांवरियों की सेवा के लिए आलोक मोहन सेवा स्मृति आश्रम के सेवादार व स्वयंसेवक आठ जुलाई को बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुए. स्थानीय विधायक प्रकाश राम और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सेवादारों को ध्वजा दिखा कर रवाना किया. इस मौके पर संतोष मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया. पूरा वातावरण हर हर महादेव और बोल बम के नारों से गुंजायनमान हो गया. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राम ने आलोक मोहन सेवा स्मृति आश्रम के संस्थापक रामनाथ अग्रवाल व संयोजक श्याम किशोर अग्रवाल के इस पुनित कार्य की प्रशंसा की. उन्होने कहा कि कावंरियों की सेवा में रामनाथ अग्रवाल व उनके परिवार के सभी सदस्य जिस मनोयोग से लगे रहते हैं, उसका पुण्य प्रताप लातेहार वासियों को भी मिलता है.
एसपी श्री गौरव ने भी अपनी शुभकामनायें दी और कहा कि कावंरियों की सेवा करना एक पुनित कार्य है. इससे पहले श्री अग्रवाल ने विधायक व पुलिस अधीक्षक श्री गौरव को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.
open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
रामनाथ अग्रवाल ने बताया कि पिछले 2014 से वह कांवरियों की सेवा के लिए संस्था के माध्यम से बाबाधाम मार्ग पर शिविर लगा रहे हैं. इस वर्ष यह शिविर बाबा दरबार से पांच किलोमीट पहले कावरिंया पथ में सरासनी ग्राम में लगाया जायेगा. उन्होने बताया कि शिविर में कावंरियों के लिए कई प्रकार की सुविधायें रहती है. सुबह पांच से बजे से संस्था के स्वयंसेवक इस कार्य में लग जाते है, जो रात के 11 बजे तक चलता है. सुबह पांच बजे से पानी, चाय व अल्पाहार की व्यवस्था की जाती है. नौ बजे से 11 बजे तक रामायण व महाभारत धारावाहिक का सीधा प्रसारण किया जाता है. 11 बजे से दो बजे तक भगवती जागरण व झांकी प्रस्तुत की जाती है. दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक लंगर चलता है. इसके अलावा कावरिंंयों के लिए मेडिकल की भी सुविधा रहती है. इस अवसर पर राजधनी प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, पवन कुमार, पपन अग्रवाल, गजेंद्र शौंडिक, मुरली अग्रवाल, रंजन शौंडिक, अनूप महलका, विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद, योगेंद्र कुमार, विनोद प्रजापति, दयमंती देवी, अमित किशोर, रश्मि अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, कंचन शौंडिक, जया कुमारी, मनोज विश्वकर्मा, भोलू, मुन्नू, हन्नी और हन्नू आदि मौजूद थे.