WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

जंगली हाथियों ने मचाया उत्‍पात, वृद्ध को पटक कर मार डाला

बालूमाथ(लातेहार):- बारियातू थाना क्षेत्र के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत कटईटोला में सोमवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई. दस से अधिक हाथियों का यह झुंड देर रात गांव में घुस आया और घंटों तक उत्पात मचाता रहा. हाथियों के झुंड ने 61 वर्षीय मधवा उरांव को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई. जबकि कई घर और खेतों की फसलें बर्बाद हो गईं. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के गांव में घुसते ही घरों के बाहर बंधे पशु भयभीत होकर रस्सी तोड़कर भाग गए. मृतक मधवा उरांव उन्हीं जानवरों को पकड़ने के लिए टॉर्च लेकर निकले थे. बताया गया कि टॉर्च की रोशनी देखकर हाथियों का झुंड भड़क गया और उन पर हमला कर दिया. हाथियों ने उन्हें पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया. हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. हाथियों ने सिर्फ एक जान नहीं ली बल्कि खेतों और मकानों को भी नुकसान पहुंचाया है . मृतक के पुत्र महेंद्र उरांव और उपेंद्र उरांव ने बताया कि उनके करीब पांच एकड़ में लगी धान और मक्का की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है. वहीं, साधना उरांव का घर भी हाथियों ने तोड़ दिया, जिससे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ. ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े और मशालों के जरिए हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ने की कोशिश की. घटना की सूचना मिल, ने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल 40 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है. उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधानों के तहत तीन लाख साठ हजार रुपये का अतिरिक्त मुआवजा भी दिया जाएगा. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. ग्रामीणों में अब भी दहशत कायम है, और लोग पूरी रात जागकर सतर्कता बरत रहे हैं.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!