


उन्होंने कहा कि कई महिलाएं जनप्रतिनिधि तो बन जाती हैं, लेकिन उन्हें अपने अधिकारों, योजनाओं और समस्याओं की पूरी जानकारी नहीं हो पाती। सरकार की सोच है कि सभी महिला जनप्रतिनिधि प्रखरता के साथ आगे आएं और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर उप मुखिया समेत वार्ड पार्षद रीना देवी, शिल्पी देवी, पंचायत समिति सदस्य रीता देवी एवं प्रखंड समन्वयक सुमन कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।