RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार

हेमंत सरकार में सीओ से ले कर सीएम कार्यालय तक भ्रष्‍टाचार फैला है: रघुवर दास

रघुुवर दास ने महेश सिंह को विजयी बनाने की अपील की

लातेहार। पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्तमान की हेमंंत सोरेन की सरकार में अंचल कार्यालय (सीओ) से ले कर मुख्‍यमंत्री कार्यालय ( सीएमओ) तक भ्रष्‍टाचार फैला है. उन्‍होने कहा कि इस सरकार में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है. इस सरकार ने कमीशन का एक चेन स्‍थापित कर वसूली कर ही है. श्री दास बुधवार को शहर के होटल कार्निवाल में भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी महेश सिंह के पक्ष में आयोजित कार्यकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे. हेमंत सरकार पर उन्‍होने आरोपों की झड़ी लगा दी. उन्‍होने झारखंड की सरकार को भ्रष्‍ट और निकम्‍मी सरकार बताया और कहा कि पिछले छह साल में झारखंड में विकास का कोई काम नहीं हुआ है. उन्‍होने कहा कि आज झारखंड में अपरहण, हत्‍या और बलात्‍कार एक उद्योग बन गया है. उन्‍होने कहा कि इस सरकार में कोई ऐसा सगा नहीं है, जिसे इस सरकार ने ठगा नहीं है. सरकार ने प्रत्‍येक वर्ष पांच लाख युवाओं को नौकरियां देने की घोषणा कर युवाओं को ठगा. आज प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं है. व्‍यवसायी वर्ग भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था ठप हो गयी है. उन्‍होने कहा कि नगर निकाय चुनाव में इस सरकार को सबक सीखाने का एक मौका मिला है. उन्‍होने आगामी 23 फरवरी को घरों से निकल कर मतदान करने एवं भाजपा समर्थित प्रत्‍याशियों को जीताने की अपील की. उन्‍होने चुनाव जीतने के लिए प्रत्‍येक वार्ड में टोली बना कर डोर टू डोर कैंपन करने की बात कही. सम्‍मेलन में प्रत्‍याशी महेश सिंह ने अपने वायदों को गिनाया. उन्‍होने कहा कि लातेहार मेसो क्षेत्र है, इसलिए यहां होल्डिंग टैक्‍स नहीं होना चाहिए. उन्‍होने कहा कि अगर उन्‍हें मौका मिला तो वे स्‍वच्‍छ, सुंदर और विकसित बनाने बनायेगें. उन्‍होने कहा कि जब झारखंड में डबल इंजन की सरकार थी तो चहुमुंखी विकास हुआ था. लेकिन आज विकास ठप पड़ गया है. मौके पर भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव ने भी श्री सिंह को विजयी बनाने की अपील की. मंच का संचालन मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पांडेय ने किया.सम्‍मेलन में भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व विधायक सह चुनाव प्रभारी किशुन दास अध्‍यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, जिला उपाध्‍यक्ष सह चुनाव संयोजक राकेश कुमार दुबे, सरयु प्रसाद सिंह, असीम कुमार बाग, महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता, वरीय अधिवक्‍ता सुनील कुमार, प्रकाश महलका, लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद, लोजपा जिला अध्‍यक्ष राजेंद्र पासवान, जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी, कल्‍याणी पांडेय, निवर्ततमान नगर पंचायत अध्‍यक्ष सीतामनी तिर्की, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, जिप सदस्‍य सरोज देवी, पूर्व जिप सदस्‍य शिल्‍पा, महिला जिला अध्‍यक्ष शीला देवी, रेखा देवी, किरण देवी, संगीता देवी, निशा आरपीडी, सुनैना देवी, रानी देवी व  आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!