Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन.

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ई-गवर्नेंस विषय पर मुखिया एवं पंचायत सचिवो का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में यूपीकॉन संस्था द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर बोलते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने कहा कि इसका उद्देश्य नागरिकों के लिए सरकारी प्रक्रियाओं को पारदर्शी और त्वरित बनाना है. सरकारी सेवाओं को नागरिकों के घर तक पहुँचाना, कागजी कार्रवाई कम करना और जवाबदेही सुनिश्चित करना इसका उद्देश्य है. पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त, उत्तरदायी और सक्षम बनाकर ‘स्थानीय स्वशासन’ के माध्यम से ‘सतत विकास लक्ष्यों’ को प्राप्त करना है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुमंती तिग्गा एवं आनंद कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बालूमाथ, बरियातू, हेरहंज एवं चंदवा ब्लॉक के मुखिया एवं पंचायत सेवक उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!