RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

शुभम संवाद की खबर का असर: उपायुक्त के निर्देश के बाद जांच टीम सड़क निर्माण की जांच करने पहुंची

Impact of the report by 'Shubham Sanwad': Following the Deputy Commissioner's directive, an inspection team arrived to examine the road construction.

लातेहार। शुभम संवाद ने जिला मुख्यालय के पानी टंकी से चंदनडीह होते हुए पांडेपुरा रोड तक निर्मित पीसीसी सड़क में अनियमितता की खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था. समाचार प्रसारित होने पर उपायुक्त संदीप कुमार ने इस पर संज्ञान लिया. उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे. जांच टीम ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता की पड़ताल की. निरीक्षण के दौरान सड़क में पाई गई खामियों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने संवेदक को अविलंब सुधारात्मक कार्य कराने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में सड़क की कमियां दूर नहीं की गईं भुगतान पर रोक लगाने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!