लातेहार
19 वाहनों का चालान काटा गया, 2,32,300 रूपये बतौर जुर्माना व वसूले गये


डीटीओ श्री मंडल ने कुल 128 वाहनों की जांच की. इसमें 10 वाहनों का चालान कटा गया और 2,32,300 रूपये राजस्व की वसूली गयी. इस दौरान डीटीओ श्री मंडल ने वाहन चालकों को अपने सभी कागजातों को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया गया. उन्होने वाहनों को निर्धारित गति सीमा में चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने की बात कही. कहा कि अधिकांश दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होता है. श्री मंडल ने इस दौरान बिना हेलमेट के गुजरने वाले चालकों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी. 