maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीहलातेहार

बरवाडीह बाजार में सड़क किनारे पड़े पुराने बिजली पोल बने मुसीबत

रोजाना जाम से लोग परेशान, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

बरवाडीह बाजार में सड़क किनारे खड़े पुराने बिजली पोल आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 200 किलोग्राम वजनी ये पुराने पोल सड़क के बिल्कुल किनारे छोड़े गए हैं. कई स्थानों पर पोलों के बीच की दूरी महज 20-20 फीट है, जिससे बाजार की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है. दिनभर लगने वाले जाम के कारण दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों और व्यवसायियों का कहना है कि पुराने पोल नहीं हटाए जाने के कारण सड़क संकरी हो गई है. बाजार में वाहनों की आवाजाही बढ़ने पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है. लोगों का कहना है कि इन पोलों के कारण दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अमित कुमार को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है. लोगों का यह भी कहना है कि यह मामला विधानसभा तक पहुंच चुका है, इसके बावजूद पुराने पोल हटाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई. इस मामले को लेकर लोगों ने कई सवाल भी उठाए हैं. उनका कहना है कि सड़क के किनारे पुराने बिजली पोल छोड़ने की अनुमति किसने दी, उन्हें समय पर क्यों नहीं हटाया गया, कार्य करने वाली एजेंसी के विरुद्ध अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई और आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से अविलंब सड़क किनारे पड़े पुराने बिजली पोल हटाने तथा पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो जनआंदोलन शुरू किया जाएगा. लोगों का कहना है कि जब तक सड़क से पुराने पोल नहीं हटाए जाते, तब तक बरवाडीह बाजार में जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!