लातेहार। अगर कोई महिला शहरी या नगर पंचायत क्षेत्र में रहती और उनका तीन माह का साढ़े सात हजार रूपये मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ते में नहीं आया है तो ऐसी महिलायें अंचलकार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री मईंयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं की भीड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में उमड़ पड़ी है.
विज्ञापन
खास कर जब होली के मौेक पर झारखंड सरकार के द्वारा एक साथ तीन महीने के साढ़े सात हजार रूपये महिलाओं के खाते में डाले गये तो एक ओर योजना का लाभ पाने वाले महिलाओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं जिन महिलाओं को योजना की राशि नहीं मिली, वे काफी निराश हैं. ऐसी महिलायें रोज प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच रही हैं और अपने खाता की जानकारी ले रही है. शुभम संवाद संवाददाता निहित कुमार ने अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो से इसे ले कर बात की.
सीओ और बीडीओ के नाम दे सकती हैं आवेदन
इधर, प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमे यह बताया गया कि अगर किसी ग्रामीण महिला के बैंक खाते में एक बार भी मुख्यमंंत्री मईंयां सम्मान योजना का पैसा गया और बाद में पैसा नहीं जा रहा है तो प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम एक आवेदन दे सकती हैं. अगर महिला शहरी क्षेत्र की है तो उन्हें अंचलाधिकारी कार्यालय में आवेदन देना होगा. आवेदन में घोषणा पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक पासबुक एवं पहचान पत्र की छाया प्रति सलग्न करना होगा. आवेदन को मुखिया या पंचायत सेवक से अनुशंसा कराना होगा. नगर पंचायत क्षेेत्र की महिलाओं को अंचल कार्यालय में आवेदन देना होगा.