राज्य
एकल अभियान का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ

लातेहार। एकल अभियान, संभाग दक्षिण झारखंड का सात दिवसीय क्षमता विकास वर्ग अंचल लातेहार के श्री वैष्णव मंदिर में 19 अगस्त को प्रारंभ हुआ. इसका उद्घाटन डीवीसी के सीएसआर के सहायक प्रबन्धक संजीव कुमार और डॉ ललन कुमार शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सह एकल अभियान के केंद्रीय अभियान प्रमुख ने द्वीप प्रज्वलन कर किया.

इस कार्यक्रम में संजय कुमार भगत, चेप्टर पलामू के अध्यक्ष, रमेश प्रसाद गुप्ता पलामू चेप्टर के उपाध्यक्ष, अभिनंदन प्रसाद अंचल अध्यक्ष, मनमोहन राम अंचल उपाधक्ष, गया प्रसाद अंचल कार्यालय प्रभारी, नरेश पांडेय अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रभारी, संजय कुमार तिवारी संरक्षक, सरयू राय संरक्षक, सुशीला देवी अंचल मां, सुनीता गुप्ता अंचल मां, आलोका देवी अंचल मां, अशोक महल्का संरक्षक, रामहरि प्रसाद संरक्षक धनंजय कुमार संरक्षक, महेंद्र प्रसाद संरक्षक, राजनाथ उरांव संभाग दक्षिण झारखंड के अभियान प्रमुख, अर्जुन सिंह संभाग दक्षिण झारखंड प्रशिक्षण प्रमुख सह लातेहार अंचल के अंचल प्रमुख , अवध किशोर यादव अंचल अभियान प्रमुख लातेहार एवं सभी प्रशिक्षक तथा प्ररिक्षार्थी वर्ग में उपस्थित थे.




