momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

मातेश्वरी जगदम्बा की 60वीं पुण्यतिथि मनाई गई

60th death anniversary of Mother Jagadamba was celebrated

लातेहार। शहर के बायपास रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय उपसेवा केन्द्र के सोन भवन में मातेश्वरी जगदम्बा की 60वीं पुण्यतिथि मनायी गई। मौके पर संस्था की संचालिका बीके अमृता ने मातेश्वरी जगदम्बा का संक्षिप्त जीवन परिचय देते हुए कहा कि पूरा ब्राहमण परिवार उन्हे मम्मा कहकर सम्बोधित करते थें। उन्होने यज्ञमाता के रूप में संस्था की स्थापना में अहम भूमिका निभाया। उनका जीवन ब्रहमाकुमारी जीवन के लिए आदर्श व्यक्तित्व है। मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार महतो ने इस अवसर पर कहा कि मातेश्वरी का जीवन मानव समार के लिए एक लक्ष्य रूप जीवन है। उनके गुणों को अपने जीवन में धारण करके हमें उनके जैसा बनना चाहिए। कार्यक्रम के पश्चात थाना प्रभारी एवं संस्था की संचालिका बी के अमृता के द्वारा संयुक्त रूप से जगदम्बा के तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन बीके गुलाब के द्वारा किया गया। मौके पर गुमला सेवा केन्द्र के बीके कुसुम, बीके जमुनी एवं बीके जीवन्ती, बीके सुनीता, बीके नवीन, बीके विनोद आदि शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!