dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों, प्रस्तावकों एवं समर्थकों के साथ बैठक आयोजित की गई 

लातेहार। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के मद्देनजर शनिवार को निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष) सह अपर समाहर्ता लातेहार के कार्यालय कक्ष में सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद एवं व्यय प्रेक्षक नीरज कुमार की अध्यक्षता में सभी अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों, प्रस्तावकों एवं समर्थकों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के सफल एवं निष्पक्ष संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. प्रेक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आचार संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. निर्वाचन व्यय से संबंधित नियमों, व्यय लेखा संधारण एवं समय-समय पर व्यय विवरणी प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के बारे में भी आवश्यक जानकारी दी गई. प्रेक्षकों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना सभी अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों, प्रस्तावकों एवं समर्थकों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वच्छ चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष) सह अपर समाहर्ता लातेहार रामा रविदास, एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button