Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडदुर्घटनालातेहार

किशोर पर गिरी दीवार की पिलर, पैर टूटा

बालूमाथ (लातेहार)।  रविवार को बालुमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के बारियातू थाना क्षेत्र के बारीखाप गांव में एक दीवार की पिलर गिर जाने से 13 वर्षीय सोनूू उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बारिखाप के धनेश्‍वर उरांव का पुत्र सोनू उरांव अपने घर के सामने बनी दीवार पर बैठा हुआ था. इसी दौरान अचानक दीवार का पिलर उसके दाहिने पैर पर गिर गया. हादसे के बाद वह अचेत हो गया. परिजनों ने तत्‍काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सक दीपक कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सक ने बताया कि हादसे में किशोर का दाहिना पैर टूट गया है. हालांकि वह खतरे से बाहर है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!