लातेहार। सीआइसी सेक्शन के बरकाकाना- बरवाडीह रेलखंड के छिपादोहर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई. घटना उक्कामाड़ के समीप पोल संख्या 254/26-28 के पास हुई. दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है. मृतकों में श्याम कुमार मंडल (26 ) पिता सहदेव मंडल, निवासी खरोषता नया टोला, थाना आजमनगर, जिला कटिहार (बिहार) तथा रामदेव मंडल (30), पिता गोपाल मंडल शामिल हैं. जानकारी के अनुसार दोनों युवक रेलवे में सिग्नल ऑटोमेटिक सिस्टम से संबंधित कार्य कर रहे थे. इसी दौरान उक्कामाड़ के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद रेलवे व स्थानीय पुलिस मौक पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है.