झारखंड
सड़कों पर सवारी उतारने और चढ़ाने वाले यात्री बसों पर की जाएगी कार्रवाई


सभी बस मालिकों को बस के निर्धारित सीट संख्या के अनुरूप ही सवारी ले जाने, सीट से ज्यादा सवारी नहीं ले जाने हेतु तथा लातेहार जिला के लिए सीट आरक्षित करने निर्देशित किया गया. कहा गया कि नियम की आवहेलना करने वाले बस के विरुद्ध कठोरता के साथ नियमसंगत कारवाई की जाएगी. बैठक में सड़क रोड सेफ्टी मैनेजर मो तनवीर हुसैन, ज़िला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कलंदर आजाद के अलावे बस मालिक प्रीतम गुप्ता, एजेंट विनोद प्रसाद, संजय आदि उपस्थित थें. 