लातेहार
होली पर्व में मिलावट को ले कर प्रशासन सतर्क, 40 केजी जलेबी व लड्डू नष्ट कराये गये
जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी जांच की


सड़क के किनारे अवस्थित कुछ अस्थाई भोजनालयों में ऐसे सामाग्रियों का उपयोग किया जा रहा था, जिसमें बैच नंबर, निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं था. ऐसे सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य सामाग्रीयों का उपयोग करने हेतु निदेशित किया गया. मेन रोड लोतहार स्थित मिश्रा स्वीट्स में काफी पुरानी लड्डू पाया गया. उसे मौके पर नष्ट करा दिया गया. स्टेशन रोड स्थित मेसर्स सुनील होटल में बेचे जा रहे जलेबी में अखाद्य रंगों की पुष्टि होने पर लगभग 40 किलोग्राम जलेबी को मौके पर ही नष्ट किया गया. निरीक्षण के क्रम में करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों को फूड लाईसेंस लेने हेतु नोटिस जारी किया गया. 