dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंडनेतरहाट

नेतरहाट में चला प्रशासन का डंडा, अवैध टीन शेड को किया गया जमींदोज

महुआडांड (लातेहार)। प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर वन भूमि पर कब्जा करने वालों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। महुआडांड एसडीएम के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई ने भू-माफियाओं को कड़ा संदेश दिया है। जैसे ही नेतरहाट बाजार ताड़ क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध निर्माण की खबर फैली, महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला तुरंत एक्शन मोड में आ गया। नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार और भारी पुलिस बल के सहयोग से मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से लगाए गए टीन शेड को उखाड़ फेंका गया। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। नेतरहाट के वनपाल विवेक ने बताया कि हमें जैसे ही इस अवैध निर्माण की सूचना मिली, एसडीएम महुआडांड और नेतरहाट थाना प्रभारी के सहयोग से तत्काल कार्रवाई करते हुए टीन शेड को हटा दिया गया है। अवैध अतिक्रमण के आरोपी जावेद अंसारी के विरुद्ध वन अधिनियम की धाराओं के तहत अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button