WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

अधिवक्ता समाज और वादकारियों के बीच सेतु: पीडीजे

लातेहार। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आगामी आगामी 18 जुलाई को व्यवहार न्यायालय लातेहार में एनआई एक्ट/  चेक बाउंस केस के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इस लोक अदालत की सफलता को लेकर तैयारिया तेज कर दी गई है. इसी क्रम में शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय लातेहार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रमुख अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया.  मौके पर पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य वादों का बिना किसी खर्च के आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्वरित निपटारा करना है. एनआई एक्ट (धारा 138 चेक बाउंस) के लंबित मामलों का बोझ कम करने में अधिवक्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. अधिवक्ता समाज और वादकारियों के बीच सेतु का काम करते हैं. उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने मुवक्किलों (पक्षकारों) को इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें. उन्होने बताया कि न्यायालयों में लंबित चेक बाउंस से जुड़े ऐसे मामलों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनमें सुलह की संभावना अधिक है. श्री सिंह ने कोर्ट के कर्मियों को ज्यादा से ज्यादा वादों में नोटिस कर वादकारियों को सुलह समझौता हेतु निमंत्रण करने का निदेश दिया. तीन से से 17 जुलाई तक प्री-काउंसलिंग (पूर्व सुलह वार्ता) की प्रक्रिया चलेगी. बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार, कुमार अमित, मिथलेश कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, निरंजन प्रकाश मल्लान, वृंद बिहारी यादव, अरविंद प्रसाद गुप्ता, अब्दुल सलाम, प्रमोद कुमार पाण्डेय, बिनोद कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!