IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

24 घंटे के बाद एनडीआरएफ की टीम ने तालाब से निकाला युवक का शव

लातेहार। जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के जोगियाडीह तालाब में नहाने के क्रम में डुब गये युवक का शव पटना से आयी एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्‍कत के बाद तालाब से बाहर निकाला. बता दें कि उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद के पहल पर शुक्रवार को पटना से एनडीआरएफ की टीम जोगियाडीह तालाब पहुंची थी. बताया जाता है कि नहाने के क्रम में पत्‍नी के सामने ही परन नायक एक युवक तालाब में डुब गया था.

वह एफसीआई गोदाम में मजदूर के रूप में काम करता था. बता दें कि बालूमाथ रेलवे ओवरब्रिज के समीप जोगियाडीह तालाब में नहाने के क्रम में परन नायक नामक एक डुब गया था. काफी खोजबीन के बाद भी युवक के शव को बरामद नहीं किया जा सका था. शाम में इसे ले कर ग्रामीणों ने एनएच-22 जाम कर दिया था. शुक्रवार अहले सुबह से ही जोगियाडीह तालाब के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटने लगी. जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने इस संबंध में जिले के उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद से बात कर मदद की गुहार लगाई थी. डीडीसी ने पहल करते हुए बीडीओ सोमा उरांव को इस संबंध में निर्देशित किया था.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!