लातेहार। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर के वंदना सह अग्निहोत्र कार्यक्रम मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण हुआ. इसमें अरुण कक्षा के छात्र अथर्व आर्या के अभिभावक सुजाता कुमारी एवं प्रभात कुमार उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अभिभावक वृंद ने कहा कि यह विद्यालय प्रबंधन की एक बहुत अच्छी पहल है, जो बच्चों को शिक्षा के साथ अपने संस्कारों से भी जोड़कर रखता है. इस अवसर पर प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी, नीलम अम्बषटा ,पूनम गुप्ता, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी, रूबी कुमारी सहित शिशु वाटिका की सभी शिक्षिकायें मौजूद थी.