Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

मेडिकल दुकानों में छापामारी, प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की जांच की गयी

महुआडांड़ (लातेहार)। शनिवार महुआडांड़ प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के द्वारा मेडिकल दुकानों पर अचानक छापामारी की गयी. इस दौरान मेडिकल दुकानों के लाइसेंस, दवाओं के स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गयी. दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि बिना डॉक्टर के परची के किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित या नियंत्रित दवाइयों की बिक्री नहीं की जाए. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने मेडिकल दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में कोई भी मेडिकल दुकान प्रतिबंधित या अवैध दवाइयों, की बिक्री नहीं करें. यदि किसी भी दुकान में अवैध बिक्री पाई गई, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दुकान का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है. थाना प्रभारी ने बताया कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र में जांच अभियान लगातार जारी रहेगी. पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री की जानकारी मिले, तो तत्काल इसकी सूचना थाना को दें. छापामारी अभियान में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा  महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्‍सक मौजूद थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!