maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबालुमाथ

प्रसव केंद्र में मरीज अंधेरे में रहने को विवश

बालूमाथ (लातेहार)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालुमाथ  के प्रसव कक्ष में बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रसव के लिए आई महिलाओं एवं उनके परिजनों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार को रुपमणी देवी, पति रविंदर यादव, डेम्बू, थाना बालूमाथ निवासी अपने पति के साथ प्रसव केंद्र आई हुई थी. जहां बिजली नहीं होने के कारण इस भीषण गर्मी में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. देर शाम तक उन्हें अंधेरे और इस भीषण गर्मी में रहना पड़ा. जिसको लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और इसकी सूचना स्थानीय लोगो को दी. इसके बाद लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अशोक कुमार को इसकी सूचना दी. तब जाकर कहीं प्रसव केंद्र में आनन-फानन में तार जोड़कर बिजली बहाल की गई. इस संबंध में डॉ अशोक कुमार ने बताया कि प्रसव केंद्र का कनेक्शन का तार टूट गया था, जिसे जोड़कर देर शाम ठीक कर लिया गया है. ज्ञात हो कि प्रसव केंद्र में आने वाले मरीजों के लिए इन्वर्टर लगाया गया था. जिसका कोई अता पता नहीं है. जिस कारण मरीजो को काफी परेशानी करना पड़ रहा है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!