Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

भाजपा का गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत जनसभा का आयोजन

लातेहार। सदर प्रखंड के आरागुंडी पंचायत के सिमरिया गांव में शनिवार को “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के तहत जनसभा का आयोजन किया गया. यह अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा 47 वें स्थापना दिवस पर चलाया जा रहा है. कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में ग्रामीणों ने भाग लिया. जनसभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने की. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव उपस्थित थे. अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलती है और “अंत्योदय” के सिद्धांत के तहत समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.  श्री यादव ने कहा क‍ि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है.  उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल जल योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों, महिलाओं, कारीगरों और ग्रामीणों को मिल रहे लाभों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए हर घर तक शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई. इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि श्याम किशोर वेद, विनोद यादव, दीपक पासवान, रामप्रवेश पांडे, रामविलास सिंह, देवकीनंदन यादव, निखिल सिंह, सोनू पांडे, राजकिशोर यादव, संदीप यादव, रविंद्र यादव, बृजेश सिंह, बहादुर प्रजापति, उमाशंकर यादव, नंदलाल यादव, दिनेश यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!