RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराधराज्‍यलातेहार

अजय भारती को पांच हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

लातेहार। एसीबी, पलामू ने  लातेहार में एक बड़ी कारवाई की है. एसीबी ने टीम  लातेहार प्रखंड स्वास्थ केंद्र के बीपीएम सह एमटीएस अजय भारती को पांच हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.  गिरफ्तार करने के बाद एसीबी के टीम धर्मपुर स्थित उसके डेरा ले गई.वहां तलाशी ली गई. वहां क्या कुछ बरामद किया गया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. उसके बाद एसीबी की टीम ने अजय भारती को अपने साथ पलामू ले गई.

जानकारी के अनुसार किसी वादी  से बीपीएम अजय भारती ने काम करने  के एवज में ₹10000 घूस की मांग की गई थी. इसके बाद इसकी शिकायत एसीबी में की गई थी. एसीबी में शिकायत के बाद मामले की जांच करायी गयी. जांच में मामला सही पाए जाने पर गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया. इसके बाद एसीबी की टीम ने प्रभारी बीपीएम अजय भारती को ₹5000 घूस लेते रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया. इस कार्रवाई के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लातेहार में हड़कंप मच गया.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!