mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

आजसू छात्र संघ के जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्‍न

लातेहार। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की लातेहार जिला समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्‍यक्षता छात्र संघ के जिला अध्‍यक्ष आदित्‍य दुबे ने की. बैठक में बतौर मुख्‍य अतिथि आजसू जिला अध्‍यक्ष अमीत पांडेय मौजूद थे. बैठक में सदस्यता अभियान चलाने एवं आजसू से अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया. इसके साथ ही संगठन को जिले में मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई.  बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्‍यक्ष श्री पांडेय ने अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ने एवं उनकी समस्‍याओ का समाधान करने की अपील की. आगे कहा कि छात्र शक्ति ही भविष्य की नींव है. संगठन के विस्तार से न केवल छात्र-हित के मुद्दों को मजबूती मिलेगी बल्कि जिले में छात्र-आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा. श्री दुबे ने कहा कि अखिल झारखंड छात्र संघ आने वाले समय में छात्र-हित और सामाजिक मुद्दों पर लगातार आंदोलन और कार्यक्रम चलायेगा. मौके पर छात्र नेता अभिषेक राज, जिला सचिव नीरज यादव , शुभम कुमार, विनय यादव , शिवम तिवारी, आयुष पांडेय, साकेत दुबे और  आयुष गुप्ता आदि मौजूद थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!