dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

निष्‍पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी कोषांग समन्‍वय स्‍थापित कर कार्य करें: उपायुक्‍त

लातेहार। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में  उपायुक्‍त ने मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधा की स्थिति, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्मिक प्रतिनियोजन, सामग्री वितरण, वाहन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा की. उपायुक्‍त ने निर्वाचन कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही. उन्होंने कहा कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जानी चाहिए. उन्‍होने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्‍होने मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैंप, विद्युत व्यवस्था समेंत अन्‍य आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो. उपायुक्त ने सभी कोषांगों को नियमित रूप से प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने एवं किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश समेंत सभी कोषांगो के वरीय व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button