mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा ने महेश सिंह को विजयी बनाने की अपील की

लातेहार। मंगलवार को शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में भाजपा समर्थित नगर पंचायत पद के प्रत्‍याशी महेश सिंह के समर्थन में वार्ड सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भाग लिया. इससे पहले भाजपा नेता व समर्थकों ने श्री कोड़ा का माल्‍यापर्ण व अंग वस्‍त्र भेंट कर सम्‍मान किया. मौके पर श्री कोड़ा ने महेश सिंह को विजयी बनाने की अपील की. उन्‍होने महेश सिंह को एक योग्‍य व कमर्ठ उम्‍मीदवार बताया. कार्यक्रम का संचालन मुकेश पांडेय ने किया. कार्यक्रम में  भाजपा एसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक किशुन दास, वरीय समाजसेवी ज्ञानचंद पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, पंकज सिंह जी, सरयु प्रसाद सिंह, असीम कुमार बाग, राकेश कुमार दुबे, जय प्रकाश महलका, ललित पांडेय, रामदेव सिंह, अरविन्द तिवारी, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, मुरली प्रसाद गुप्‍ता, सीतामनी तिर्की, जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, छोटेलाल अग्रवाल समेंत काफी संख्‍या में लोग मौजूद थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!