lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

वन विभाग का कार्य सराहनीय, महिलायें होगीं आत्‍मनिर्भर: विधायक

लातेहार। पलामू टाइगर रिजर्व के गारू पूर्वी वन क्षेत्र परिसर में मंगलवार को कीट वितरण समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन जल, जंगल, जीव, जीविका, जीवन हुनर, रोजगार एवं शिक्षा से सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह तथा मेदिनीनगर दक्षिणी वन प्रमंडल के उप निदेशक कुमार आशीष ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर गारू पूर्वी रेंजर उमेश कुमार दुबे, बारेसाढ़ रेंजर तरुण सिंह भी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान गारू पूर्वी वन क्षेत्र कार्यालय परिसर में आवासीय रूप से सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं एवं युवतियों के प्रशिक्षण का समापन किया गया. इसमें सभी प्रशिक्षित 60 महिलाओं और युवतियों के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया. एवं एक सप्ताह से चल रहे 40 ब्यूटीशियन प्रशिक्षित युवतियों को ब्यूटीशियन किट भी मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान किया गया. विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि वन विभाग महिलाओं और युवतियों को सिलाई एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए स्वावलंबी बना रही है. यह एक सराहनीय कार्य है. इससे महिलायें अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन सकेगी. उपनिदेशक कुमार आशीष ने कहा कि विभाग का उद्देश्य ग्रामीणों को एक सूत्र में जोड़ते हुए विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है. मौके पर  नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर प्रमुख सीता देवी,रेंजर उमेश कुमार दुबे, रेंजर तरुण सिंह, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, अजीत कुमार सिंह, पवन कुमार, वनपाल रंजय कुमार, रूपेश कुमार, निर्भय कुमार सिंह, पंकज पाठक, वनरक्षक अरुण कुमार, आशीष कुमार, मंजू कुमारी, बिपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!