latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीहलातेहार

औरंगा नदी पुल निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्रियों पर उठे सवाल, जांच की मांग

बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड के ओरंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है. पुल के साथ-साथ गार्डवाल निर्माण का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है. इसी बीच निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण में ओरंगा नदी से बालू एवं पत्थर (बोल्डर) का उपयोग किया जा रहा है. उनका कहना है कि यदि बिना वैध अनुमति के नदी से खनिज सामग्री का उठाव किया जा रहा है, तो यह खनन नियमों का उल्लंघन है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण एजेंसी को बालू और बोल्डर आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण संभावित अनियमितताओं को बढ़ावा मिल रहा है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं खनन विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जांच में निर्माण कार्य में अवैध रूप से नदी की सामग्री के उपयोग की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार व्यक्तियों एवं एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए. हालांकि, इस संबंध में निर्माण एजेंसी या संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है. उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!