WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

वन एवं प्रखंड परिसर में बनाया गया है आकर्षक पूजा पंडाल

लातेहार। शहर के वन सह प्रखंड कार्यालय परिसर पूजा समिति द्वारा इस वर्ष दुर्गापूजा के लिए एक भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. यह पंडाल  कोलकाता के प्रसिद्ध विष्णुपुर स्थित देवी मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है. पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी कारिगर  भरत सरदार और उनके सहयोगियों ने संभाली थी. उन्‍होने  महीनों की कड़ी मेहनत से इस कलाकृति को साकार किया है. पूजा समिति के अनुसार यहां दुर्गा पूजा पिछले 25 वर्षों से पारंपरिक और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई जा रही है. हर वर्ष यहां काफी संख्‍या में श्रद्धालु आते है. पंडाल की सजावट, आलोक-सज्जा और मां दुर्गा की प्रतिमा सब कुछ अत्यंत मनमोहक है. समिति ने सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी तैयारी की जा रही है. यह पंडाल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि स्थानीय कला और संस्कृति का भी शानदार उदाहरण प्रस्तुत करता है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!