WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
gupta veg
green vlly
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीहलातेहार

दुख की घड़ी में तीन परिवारों के लिए सहारा बने अनिल सिंह, ब्रह्मभोज की सामग्री पहुंचायी

अनिल सिंह ने तीन शोकाकुल परिवार को आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया

बरवाडीह (लातेहार)। किसी परिवार के मुखिया के निधन के बाद अंतिम संस्कार और ब्रह्मभोज जैसे सामाजिक दायित्वों को निभाना कई बार आर्थिक रूप से कठिन हो जाता है. ऐसे ही मुश्किल समय में वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी अनिल सिंह तीन शोकाकुल परिवारों के लिए सहारा बनकर सामने आए. उन्होंने ब्रह्मभोज कार्यक्रम के लिए आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया. जानकारी के अनुसार, बरवाडीह प्रखंड के हरातु ग्राम निवासी स्व. रामलाल सिंह, बैगी बाधार निवासी स्व. महावीर सिंह तथा चुंगरू पंचायत के नवाडीह निवासी स्व. रमेश भुइयां के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिजनों के सामने ब्रह्मभोज कार्यक्रम आयोजित करने की चुनौती थी. इस दौरान मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर समाजसेवी अनिल सिंह ने पहल करते हुए तीनों परिवारों के लिए आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई. साथ ही वाहन की व्यवस्था कर सामग्री को संबंधित घरों तक पहुंचवाया. बता दे कि अनिल सिंह लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं. वे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के शादी-विवाह, ब्रह्मभोज और अन्य सामाजिक आयोजनों में सहयोग करते रहे हैं. स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की आवश्यकता है, जो जरूरत के समय बिना किसी भेदभाव के लोगों के साथ खड़े हों. ग्रामीणों का कहना है कि अनिल सिंह जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं. तीन शोकाकुल परिवारों तक सहायता पहुंचाकर उन्होंने यह साबित किया है कि सच्ची सेवा वही है, जो किसी के कठिन समय में उसके काम आए. क्षेत्र में उनके इस मानवीय कार्य की व्यापक सराहना हो रही है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!