maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

धान क्रय में किसी भी प्रकार की अनियमितता बरदास्‍त नहीं: नेहा शिल्‍पी तिर्की

Latehar, 15 Dec. 2024

लातेहार। सूबे की कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग नेहा शिल्पी तिर्की रविवार को लातेहार पहुंची. स्‍थानीय परिषद में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया. पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरे राज्य में धान के खरीदारी शुरू हो गई है. धान खरीदारी में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर बिचौलिया इसमें हावी होते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि लैंपस में धान बेचने वाले किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा.

Advertisement

उन्‍होने कहा कि बालूमाथ में टमाटर के उत्पादन को देखते हुए कोल्ड स्टोरेज व प्लांट लगाया जाएगा, ताकि किसानों को उसका सही मूल्य मिल सकें. आगे कहा कि मईयां सम्मान योजना की राशि जल्द ही लाभुकों के खाते में भेजी जाएगी. राशि जारी कर दिया गया है. उन्‍होने कहा कि विपक्ष के द्वारा मइयां सम्‍मान योजना बंद हो जाने की अफवाह उड़ायी जा रही है.

Advertisement

मौके पर विधायक प्रतिनिधी हरिशंकर यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य पंकज तिवारी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव,  साजन कुमार और सुरेंद्र उरांव समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!