लातेहार। मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत लातेहार जिले में माय भारत स्वयंसेवकों (MY Bharat Volunteers) के चयन हेतु पात्र युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जिले के प्रत्येक प्रखंड में दो स्वयंसेवकों तथा माय भारत जिला कार्यालय, लातेहार में दो स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा. इस आशय की जानकारी मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी ने दी. उन्होन बताया कि चयनित स्वयंसेवक स्वास्थ्य, साक्षरता, स्वच्छता, लैंगिक समानता एवं अन्य सामाजिक विषयों से संबंधित जन-जागरूकता अभियानों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. इसके अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन परिस्थितियों तथा विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में प्रशासन को सहयोग प्रदान करने हेतु भी उनकी सेवाएं ली जा सकती हैं. आवेदन के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा उसकी आयु 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए. नियमित रूप से अध्ययनरत (Regular Students) विद्यार्थी आवेदन के पात्र नहीं हैं. उच्च शैक्षणिक योग्यता एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी.चयनित स्वयंसेवकों को 5,000/- प्रतिमाह सर्वसमावेशी मानदेय दिया जाएगा. स्वयंसेवकों की कार्यावधि दो वर्ष (कार्य-प्रदर्शन के आधार पर) होगी. इच्छुक एवं पात्र युवा 01 अगस्त 2026 तक MY Bharat Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन लिंक:
https://mybharat.gov.in/pages/ny_corps_gjt
मेरा युवा भारत, लातेहार ने जिले के पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अंतिम तिथि से पूर्व अपना ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें.