Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

शशिभूषण पांडेय संरक्षक व राजन तिवारी संवेदक संघ के अध्‍यक्ष बने

लातेहार। जिला संवेदक संघ की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पुरानी कमिटि को भंग कर नयी कमिटि का गठन किया गया. सर्वसम्‍मति से शशिभूषण पांडेय को संघ का संरक्षक व राजन तिवारी को संघ का अध्‍यक्ष बनाया गया. जबकि रंजीत जायसवाल (हेरहंज), विशाल भास्‍कर, अयज प्रसाद (नेतरहाट), मो एहसान (बालुमाथ), ओमप्रकाश गुप्‍ता (बरवाडीह), अजय कुमार गुप्‍ता (मनिका), रंजन प्रसाद (सरयु), अरविंद्र कुमार गुप्‍ता ( गारू) और मो मोजम्मिल को उपाध्‍यक्ष बनाया गया है. वहीं दिलीप कुमार उर्फ पवन को सचिव व रविकांत पासवान को कोषाध्‍यक्ष बनाया गया है. बैठक में संवेदकों की अन्‍य समस्‍याओं पर विचार विमर्श किया गया. रायल्‍टी के मुद्दे पर उपायुक्‍त से मुलाकात कर समस्‍याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में किशोर उपाध्‍याय, जावेद खान, नीरज सिंह, प्रकाश कुमार, इमदाद आलम, आनंद सिंह, प्रमोद प्रसाद व नवनीत आदि मौजूूद थे. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!