लातेहार। सदर थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सदर थाना क्षेत्र ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को आपसी भाईचारा और सोहार्द से मनाने की अपील की गयी. बैठक में अंचल अधिकारी देवाशीष टोप्पो ने कहा कि लातेहार में हमेशा से सभी समुदायों ने भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाया है. इस वर्ष भी इसे बनाए रखना है. साउंड बॉक्स (डीजे) बजाना वर्जित रहेगा. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.
Advertisement
नगर प्रशासन राजीव रंजन ने कहा कि नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, सड़क प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है ताकि त्योहारों में कोई असुविधा न हो. थाना प्रभारी दुलार चौड़े ने बताया कि विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. महिला थाना प्रभारी दीपाली महाली ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी.
Advertisement
बैठक के अंत में प्रशासन ने नागरिकों से शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की. मौके पर समाजसेवी ज्ञानचंद पांडेय, सुरेंद्र उरांव, मोहर सिंह यादव, पिंटू रजक, बेंदी मुखिया रामदयाल उरांव, पोचरा मुखिया रामजीत सिंह के अलावा श्रीराम नवयुवक संघ, बाइपास चौक के अध्यक्ष शंभू प्रसाद, बहेराटांड़ अखाड़ा के अध्यक्ष गिरवर पासवान समेत कई लोग मौजूद थे.