maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबालुमाथ

बीडीओ ने जन कल्याणकारी योजनाओं को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास व अबुआ आवास योजना की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा हुई. मौके पर बीडीओ सोमा उरांव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधूरी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके. बीडीओ ने उपस्थित कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्य मे लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मनरेगा के तहत लंबित कार्यों, मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने, भुगतान में पारदर्शिता बनाए रखने पर चर्चा की गई. आयोजित बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी केतन गुप्ता, कनीय अभियंता शिव मोहन उरांव, सन्नी कुमार सिंह, सहायक अभियंता दिनेश कुमार सिंह, पंचायत सेवक दीपक यादव, अरविंद कुमार, महेश मुंडा, सुषमा कुमारी, रामावतार सिंह, रोजगार सेवक असगर अंसारी, कंप्यूटर ऑपरेटर गोलू कुमार, चीकू कुमार, नरेश यादव समेत कई प्रखंड कर्मी उपस्थित थे. 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!