latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

बजरंग दल का विस्तार, अंकित गुप्ता उर्फ बिट्टू बने संयोजक

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री संजय तिवारी उपस्थित रहे, बैठक की अध्यक्षता कतरू प्रजापति ने की. साथ ही बैठक के दौरान संगठन विस्तार एवं सनातन समाज को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. जिसमें सर्वसम्मति से अंकित गुप्ता उर्फ बिट्टू को बजरंग दल का संयोजक मनोनीत किया गया. उनके चयन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए संगठन को और मजबूती देने का संकल्प लिया. इस अवसर पर जिला मंत्री संजय तिवारी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए प्रखंड के साथ-साथ पंचायत एवं गांव स्तर पर भी सनातनियों के साथ बैठक कर नई समितियों का गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए संगठन लगातार कार्य करता रहेगा. वहीं पूर्णकालिक कतरू प्रजापति ने बजरंग दल के दायित्वों एवं संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार को पुनः बैठक आयोजित कर बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति समिति का विस्तार किया जाएगा. बैठक में मातृशक्ति की संयोजिका श्यामली शर्मा, दुर्गा वाहिनी की संयोजिका अर्चना कुमारी, विनय चंदेल, रिंकी देवी, माया कुमारी, प्रकाश सिंह, आकाश कुमार कसेरा, शंकर कुमार, अभय कुमार समेत कई कार्यकर्ता एवं सनातन समाज के लोग उपस्थित थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!