mahesh singh banner new nn
बालुमाथराज्‍य

दो बाइक की टक्कर में तीन घायल, रिम्स रेफर

Advertisement

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर सोमवार को मेराल के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान खटकु गंझु (60), कैलाश गंझु (40) और संदीप गंझु (28) निवासी जंबुआ, थाना हेरहंज के रूप में हुई है. तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मेराल से लौट रहे थे. तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लाया गया. यहां डॉ अशोक कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!