झारखंडबरवाडीहब्रेकिंग न्यूज़लातेहार
पहड़तल्ली ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर दोनों तस्करों को पकड़ा पकड़ा


बरवाडीह (लातेहार)। नशे के कारोबार के खिलाफ बरवाडीह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से कुल करीब 9 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करने का दावा किया है. कार्रवाई बरवाडीह थाना क्षेत्र के पहड़तल्ली ओवरब्रिज के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है. पुलिस के अनुसार, पुलिस कप्तान कुमार गौरव को क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री से संबंधित सूचना मिली थी. इसके बाद एसडीपीओ वीरेंद्र राम और थाना प्रभारी अनुराग कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर संदिग्ध स्थान पर निगरानी बढ़ाई गई. पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की. इसी दौरान दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उन्हें रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान विमलेश कुमार सिंह (35), पिता लालमुनि सिंह के पास से करीब 6.1 ग्राम तथा मिथुन कुमार, पिता स्व. प्रमोद कुमार गुप्ता के पास से करीब 2.9 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है, और दोनों तस्कर को लातेहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले को लेकर बरवाडीह थाना में कांड संख्या 60/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22/27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की खेप उन्हें कहां से मिली थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी. पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है. इसी आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है. वहीं कार्रवाई में एसआई सुनील मंडल, एएसआई राजेश यादव, संजय चौधरी समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.