लातेहार
लातेहार के पेंशनरों ने राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौंपा

लातेहार। झारखंड राज्य पेंशनर समाज, जिला शाखा लातेहार के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम के आवासीय कार्यालय पहुंच कर एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में वैलिडेशन एक्ट 2025 को निरस्त करने की मांग की गई. समाज के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद एवं सचिव धनेश्वर उरांव ने कि ज्ञापन पmज्ञापन में वैलिडेशन एक्ट के निरस्त करने के अलावा पेंशनरों के 18 माह के रोक रखे गए डीए को वापस करने, काॅम्यूटेशन पेंशन की कटौती 15 वर्ष के बदले 11 वर्ष करने, रेल यात्रा में किराए की छूट पूर्व की भांति बहाल करने, पुरानी पेंशन को लागू करने, कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने आदि की मांग की. प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष सचिव के अलावा नामेश्वर सिंह (मनिका), सुखलाल भगत (मनिका), दानियल मिंज (गारू ), दिलेश्वर भगत, किरण उरांव, पार्वती देवी, आयशा खातून, शंभू प्रसाद, शिवनंदन राम और मोती प्रसाद आदि पेंशनर्स उपस्थित थे. इससे पहले पेंशनर समाज को एक बैठक आयोजित की गई.



