mahesh singh banner new nn
झारखंडबरवाडीहलातेहार

बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में गणेश चतुर्थी की धूम, भक्तिमय हुआ वातावरण

बरवाडीह (लातेहार)। रेलवे कॉलोनी परिसर में गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ. भव्य पंडाल में स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमा के समक्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की. महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में सजधज कर आरती में शामिल हुईं, वहीं बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.

Advertisement

पूजा की विशेष बात यह है कि लगातार 20 वर्षों से इस पूजा का आयोजन बासु डे रेल कर्मी अपने निजी खर्चे से करते आ रहे हैं. इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी उन्होंने पूरी जिम्मेदारी निभाई. कार्यक्रम में श्यामली डे, मणिसंकर डे, पायल डे, संजय, विवेकानंद बाशू, अर्पिता बाशु, भोला, गोपाल, उत्तम, डॉली, आदित्य, तनुश्री, गीता, शिखा, माहुली, सुदीप, सुनील, धीरू, शिल्पी, मुनमुन, कोयल, बैस्वी, उमा, तीनि, सुभाषीस, सपना दास, टिया, शीताराम और सरवान समेत कॉलोनी के दर्जनों लोगों ने सक्रिय योगदान दिया.

Advertisement

पूजा-अर्चना के दौरान गूंजते भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा. प्रसाद और भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की. आयोजक बासु डे ने कहा यह पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि हमारी आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है.

Advertisement

पिछले 20 वर्षों से हम सब मिलकर इसे मनाते आ रहे हैं और आगे भी इसी तरह परंपरा को जीवित रखेंगे. गणपति बप्पा हमें सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं. पूजा समिति ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम विशेष आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. अंतिम दिन शोभायात्रा के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा।

Advertisement
Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!