maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

झामुमो को और अधिक सशक्‍त बनाना है: अरूण दुबे

RPD NEWलातेहार। जिला 20 सूत्री उपाध्‍यक्ष सह झामुमो केद्रीय समिति सदस्‍य अरूण कुमार दुबे ने कहा कि झामुमो को और अधिक सशक्‍त बनाना है, ताकि झामुमो अपने बल पर प्रदेश में अपनी सरकार बना सके. उन्‍होने कहा क‍ि झामुमो सामाजिक समरसता वाली पाटी है, यही कारण है कि प्रत्‍येक दिन अन्‍य दलों के लोग झामुमो की सदस्‍यता ग्रहण कर रहे हैं.

विज्ञापनcar new

श्री दुबे मंगलवार को बरवाडीह के पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. सम्‍मेलन में संगठन के विस्तार पर चर्चा किया गया. सर्वसम्मति से बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए अफजल अंसारी और शशि भूषण तिवारी का नाम प्रस्‍तावित करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए महेंद्र प्रजापति,  सचिव पद के लिए रितेश गुप्ता और बाबू राम सिंह के नाम केंद्रीय कमिटी को भेजने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

सम्‍मेलन में संगठन को मजबूत करने एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं को संगठित हो कर कार्य करने की अपील की गयी. सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया. सम्‍मेलन में जिला संयोजक सदस्‍य शमशुल होदा, बुद्धेश्वर उरांव, अरुण खरवार, सुदामा सोनी, संजय उरांव, देवनाथ सिंह, महबूब आलम, अशोक कोरवा, हरेश्वर उरांव, डीएन राम, सुप्रियन मिंज आरती देवी समेत कई लोग शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!