maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
बरवाडीहलातेहार

बेहतर बैंकिंग सेवा के लिए सम्‍मानित किये गये बरवाडीह के सुजीत

बरवाडीह ( लातेहार)। भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) चलाने वाले सुजीत कुमार गुप्ता को उनके  उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है. श्री गुप्‍ता बरवाडीह बाजार में अपना सेंटर चलाते हैं. उन्‍हें भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम एवं रीजनल मैनेजर द्वारा रांची स्थित क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएसपी पुरस्कार एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. बता दें कि  गुप्ता लंबे समय से बरवाडीह  में सीएसपी संचालक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अधिकारियों ने श्री गुप्‍ता के बेहतर बैकिंग कार्यों की सराहना की और कहा कि उन्‍होने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को खाता खोलने, केवाईसी अपडेट कराने, पैसा जमा एवं निकासी, राशि हस्तांतरण सहित भारतीय स्टेट बैंक से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.  उनके बेहतर व्यवहार, सरल स्वभाव और ग्राहकों को सही जानकारी देने की कार्यशैली की क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार सराहना की जाती रही है. सम्मान मिलने के बाद बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के सीएसपी संचालक श्यामली शर्मा, सोनू सिंह, अख्तर खाना, शकील अंसारी, प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, राजू ठाकुर सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!