Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

अंतिम व्‍यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, समेकित जनजाति विकास अभिकरण,  झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी, कल्याण विभाग एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और लाभुकों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ सुचारू रूप से पहुँचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए. विशेषकर स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए लाभुकों को समय पर सहायता प्रदान की जाए. उन्‍होने कहा कि  योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुँचाने हेतु फील्ड स्तर पर सतत निगरानी आवश्यक है. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,  सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार,जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेंत संबंधित कार्यपालक अभियंता, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!