dipak steel N
WhatsApp Image 2026-11-06 at 8.43.33 AM
raghu
WhatsApp Image 2026-11-06 at 12.50.56 PM
IMG-20261103-WA0060
hazi
FB_IMG_1793694947860
RPDD new
carnival 1
alisha 4 6
lps
dps 1 b
latehar-tuiris
लातेहार

वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के 32 वें वर्षगांठ पर भंडारा व जागरण कल, आज किया गया दुर्गा सप्‍तशति का पाठ

लातेहार। श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के 32 वें वार्षिकोत्‍सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मंदिर परिसर में दुर्गा सप्‍तशति का पाठ किया गया. मौके पर बतौर मुख्‍य यजमान संतोष कुमार (पिंटू) सपत्‍नीक मौजूद थे. सप्‍तशति का पाठ त्रिभुवन पांडेय की सानिध्‍य में संपन्‍न किया गया. इस मौके पर श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख व समृद्धि की कामना की गयी. मौके पर संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहू, अध्‍यक्ष राजेश कुमार गुप्‍ता, उपाध्‍यक्ष शशिभूषण पांडेय, कन्‍हाई प्रसाद अग्रवाल व बद्री प्रसाद, आशीष टैगोर, सह सचिव  रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, राजीव कुमार, आकाश जायसवाल, प्रदीप प्रसाद, पंकज प्रसाद गुप्‍ता, पुजारी रामेश्‍वर पांडेय, प्रबधंक परितोष ठाकुर, सेविका रेखा देवी, वीरनाथ प्रजापति आदि मौजूद थे. सचिव आशीष टैगोर ने बताया कि 30 जनवरी की पूर्वाह्न 12 बजे नौ कन्‍या पूजन के बाद भंडारा का  आयोजन किया जायेगा. भंडारा संध्‍या 04.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा. इसके बाद रात्रि आठ बजे से बाहर से आये कलाकारों के द्वारा भगवती जागरण का आयोजन किया जायेगा. बता दें कि श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के 32 वें वार्षिकोत्‍सव  का तीन दिवसीय कार्यक्रम 28 जनवरी का कलश यात्रा के साथ प्रारंभ किया गया था.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!