लातेहार। शहर के जुबली रोड में श्री भवानी दुर्गा मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम आगामी दो अप्रैल से प्रारंभ होगा. इस आशय की जानकारी मंदिर समिति के सचिव प्रदीप प्रसाद गुप्ता ने दी. उन्होने बताया कि दो अप्रैल की प्रात: आठ बजे से मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जायेगी.
Advertisement
कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर मेन रोड से काली मंदिर रोड पहुंचेगी और इसके बाद पुन: मेन रोड से थाना चौक और बाइपास चौक होते हुए चटनाही के औरंगा नदी तट पहुंचेगी. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों मे जल भरा जायेगा. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंचेगी. उन्होने आगे बताया कि तीन अप्रैल को वेदी पूजन व दुर्गा पाठ किया जायेगा. उन्होने बताया कि चार अप्रैल को हवन व पूर्णाहुति के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा.
Advertisement
श्री गुप्ता ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गयी है. चंदा संग्रहण का कार्य जारी है. मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने इन सभी आयोजनों में भाग लेने की अपील की. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका, सचिव प्रदीप प्रसाद गुप्ता के अलावा सुरेश प्रसाद गुप्ता, विजय कुमार, जीतेंद्र प्रसाद, मंटू कुमार, साकेत कुमार, पप्पू कुमार, अप्पू कुमार आदि सक्रिय हैं.