लातेहार। झामुमो समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिलासी तोपनो को चुनावी कार्यालय गुरूवार को शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र के बाजारटांड़ में खोला गया. पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम, झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, सुशील कुमार अग्रवाल, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम समेंत अन्य लोगों ने फीता काट कर कार्यालय का उदघाटन किया.
मौके पर पूर्व मंत्री श्री राम ने कहा कि लातेहार की जनता बिलासी तोपनो को नगर अध्यक्ष चुनने का संकल्प ले चुकी है और श्रीमती तोपनो विशाल अंतर से चुनाव जीत रही है.
झामुमो जिला अध्यक्ष श्री शाहदेव ने भी कहा कि बिलासी तोपनो की जीत सुनिश्चित है. उन्होने उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक योग्य व कमर्ठ प्रत्याशी बताया और उन्हें विजयी बनाने की अपील की. मौके पर फूलचंद यादव व मनोज पासवान समेत कई लोग मौजूद थे.