लातेहार: भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई लातेहार ने झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बंसी यादव के नेतृत्व में हुआ. समाहरणालय गेट के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई.
मनिका के पूर्व विधायक सह पूर्व जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि “हेमंत सोरेन सरकार में नियुक्तियां नहीं, बल्कि परीक्षाओं के पेपर बिक रहे हैं. उत्पाद सिपाही परीक्षा में हुई धांधली ने लाखों मेहनती युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है.
जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि “झारखंड की पहचान अब ‘पेपर लीक प्रदेश’ के रूप में होने लगी है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाएं लगातार विवादों में हैं. जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा.
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला महामंत्री अमलेश कुमार सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, शीला देवी, आशा देवी, गोविंद प्रसाद, ध्रुव कुमार पांडे, मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक, अमरजीत सिंह, गौरव दास, राजीव रंजन पांडेय, उषा देवी, अश्विनी सिंह, सुमंत कुमार, सतनारायण प्रसाद, अजय तिवारी, रितेश कुमार, अनिल सिंह, रघुवीर यादव, बबन पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष सुभाष सिंह, सोनू सिंह, प्रमोद प्रसाद, आनंद सिंह सुमित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.